मैहर: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का सम्मान, कलेक्टर ने दिए प्रशस्ति पत्र

मैहर: कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया। यह सम्मान बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की बैठक के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को समय-सीमा से पूर्व एचएलबी एवं मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता अत्यंत आवश्यक है, जिसे इन कर्मियों ने बेहतर तरीके से पूरा किया है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम एसपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश—लंबित शिकायतों के जल्द निराकरण पर जोर

  • maihar-census-workers-honour-collector-appreciation-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भिंड में डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया सील

    भिंड/ मंगल सिंह कुशवाह: भिंड शहर में स्वास्थ्य विभाग…

    पिछोर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, अवैध शराब से लेकर भ्रष्टाचार तक उठे सवाल

    पिछोर/ कुलदीप शर्मा: पिछोर बस स्टैंड पर सोमवार को…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप