ग्वालियर गैंगरेप मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

ग्वालियर| थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप और बंधक बनाकर रखने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम गुड्डी राठौर, उसका बेटा मनोज, भांजा योगेश, राजू राठौर और बुलबुल राठौर बताए गए हैं। वहीं वकील राठौर नामक आरोपी फरार है।

31 दिन तक बंधक बनाकर रखा

जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को छात्रा कोचिंग जाने के दौरान कथित रूप से आरोपियों ने साजिश के तहत उसका अपहरण कर लिया था। आरोप है कि छात्रा को 31 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 1 मार्च को पुलिस ने छात्रा को बेंगलुरु से बरामद किया था। उस समय पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी मर्जी से गई थी।

धमकियों के कारण चुप रही पीड़िता

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से छात्रा लंबे समय तक चुप रही। करीब दो महीने बाद जब हालात सामान्य हुए तो पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां के हौसला देने पर छात्रा ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

फरार आरोपी की तलाश जारी

ग्वालियर थाना पुलिस अब फरार आरोपी वकील राठौर की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया|

ब्यूरो रिपोर्ट: शाहनवाज खान 

यह भी पढ़े: सागर में मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की पोल खुलते ही टूट गई शादी

  • 5 accused arrested in Gwalior gang rape case 1 still absconding
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट:  कृषि उपज मंडी के सामने…

आगे पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया ध्वजारोहण, शासकीय सेवकों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

भिण्ड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात