छतरपुर में MKC कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण, 10 लाख फिरौती के बाद जंगल से बरामद

छतरपुर| में सागर-महोबा फोरलेन निर्माण कार्य से जुड़ी MKC कंपनी के सुपरवाइजर राम खिलाड़ी शर्मा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने मोरबा ऑफिस के बाहर से फिल्मी अंदाज में उनका अपहरण कर लिया और जान के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा फिरौती की रकम देने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुपरवाइजर को सटई के जंगलों से सुरक्षित बरामद कर लिया।

बागेश्वर धाम के पास मिली बोलेरो

पुलिस जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं की बोलेरो गाड़ी बागेश्वर धाम के पास लावारिस हालत में मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपहरण की पूरी साजिश और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट – अमित अवस्थी

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रहार, कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

  • MKC company supervisor kidnapped in Chhatarpur recovered from forest after 10 lakh ransom
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें