नशे के खिलाफ गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.395 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुना| गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर तथा सीएसपी प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में कैंट थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 की शाम कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालपुर रोड पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध गांजा लेकर बिक्री की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चरण सिंह धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगगढ़ जिला गुना बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी के पास रखे प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 3.395 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कैंट थाने में अपराध क्रमांक 342/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य तस्करी नेटवर्क और गांजा सप्लाई के स्रोतों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, विनोद धाकड़, मयंक गोस्वामी, रामनिवास शर्मा, विकास राजपूत, गौरव देवलिया और गौरव शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट – गौरव शर्मा / ब्रांडवाणी गुना

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रहार, कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

  • Guna police take major action against drug menace smuggler arrested with 3 kg of ganja
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    बांधवगढ़ में गजानन की खास खातिरदारी, पांच दिन हाथियों की छुट्टी, फल-गन्ने से लेकर घी मालिश तक का इंतजाम

    उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में…

    सीहोर में अवैध शराब का खेल: स्कूल ड्रेस में नाबालिग बेच रहा था शराब, गांव में खुलेआम बिक रही कच्ची मदिरा

    सीहोर/ नफीस ख़ान: सीहोर जिले के भेरूंदा थाना क्षेत्र…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला