कलेक्टर सख्त, SDM का एक्शन: उमरिया में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: उमरिया जिले भर में हो रही शराब की पैकारी की बढ़ती शिकायतों को लेकर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने सख्त रुख अपना लिया है और अधिनस्थ अधिकारियों को कहा है कि गांव गांव और शहर के कोने कोने में मिलने वाली अवैध शराब को बंद कराया जाये। जिसके परिपालन में आज बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने नगर पालिका के समीप पुरानी शराब दुकान पर छापेमारी करते हुए शराब का जखीरा बरामद किया है, छापेमारी के दौरान विक्रेता के निजी भवन में अवैध अहाता भी संचालित था, जहां लोग पैग लड़ा रहे थे और जैसे ही पुलिस और एसडीएम को देखा तो कुछ लोग नौ दो ग्यारह हो गये। इस दौरान अंग्रेजी शराब और बियर सहित देशी मदिरा शराब की बोतलें जब्त की गई है, जिन्हें सुपुर्द करते हुए कोतवाली पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंपा गया है। इस दौरान एसडीएम श्री सिंह ने स्वयं ही हर कमरा चेक किया और बैठकर अवैध शराब की बोतलों कि गिनती की। उनका यह अंदाज देखकर आस पड़ोस के लोगों ने कहा कि अधिकारी हो तो ऐसा। लोगों का कहना है कि हर रोज यहां गाली गलौज होती है, जिससे महिलाओं और बेटियों का निकलना दूभर हो गया है, जिसकी शिकायत भी कोतवाली पुलिस को की गई पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

आबकारी विभाग पर बड़ा सवाल..?

जिस जगह पर बांधवगढ़ एसडीएम ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है वह आबकारी विभाग के कंट्रोल आफिस से केवल 1 किमी की दूरी पर है। नगर पालिका परिषद के ठीक बगल में पुरानी शराब दुकान में शराब लेकर सुरा प्रेमियों के लिए बैठकर पीने की भी व्यवस्था थी। सालों से चली आ रही इस गतिविधि की जानकारी आबकारी विभाग के साथ साथ कोतवाली पुलिस को भी थी मगर पुलिस और आबकारी ने कार्यवाही करना उचित नहीं समझा और आज शिकायत को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर बांधवगढ़ एसडीएम ने छापेमारी कर दी।

नये बस स्टैंड स्थित शराब दुकान से मिलती है शराब

छापेमारी के दौरान एसडीएम की पूछताछ में विक्रेता ने बताया कि वह ये शराब नये बस स्टैंड के समीप संचालित लायसेंसी शराब दुकान से लाता है और दिन में कुछ शराब की पेटियां ठेकेदार के लोग ही पहुंचाते हैं। जिले भर में हो रही अवैध शराब की तस्करी से यह साफ है कि किस प्रकार से नशे के कारोबार को अवैध रूप से संचालित किया जाता है, जिसमें फंसकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है वहीं घरेलू हिंसा के मामलों में भी हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एसडीएम के सामने हुए इस इकबाले बयान ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये हैं कि किस प्रकार से ठेकेदार के साथ मिलीभगत करते हुए शहर के मुख्य चौक चौराहों पर अवैध शराब बिकवाई जा रही है। हालांकि आज की कार्यवाही के बाद एसडीएम ने कहा कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर नशे के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

  • umaria-collector-strict-action-illegal-liquor-seized-sdm-raid
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप