इछावर में खूनी संघर्ष; जमीनी रंजिश में एक की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

सीहोर/नफीस खान: सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र के कालापीपल जागीर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कैलाश के परिजनों ने आज इछावर थाने के सामने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए कालापीपल गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पीड़ित नेपाल वर्मा (पिता स्वरूप सिंह वर्मा) द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 26 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे हुई थी। नेपाल अपने घर पर थे, तभी उनके बड़े भाई अनूप वर्मा खेत पर मोटर चालू करने गए थे। वहां गांव के मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनसे गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

अनूप के शोर मचाने पर नेपाल और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर आए और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी पक्ष के मनोज, दुर्गाप्रसाद, सीता बाई और अनार सिंह ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीहोर रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान कैलाश की मौत हो गई।

  • sehore-ichhawar-land-dispute-murder-protest-outside-police-station
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप