भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती: पीएम मोदी और सर्गेई लावरोव की मुलाकात में यूक्रेन युद्ध सहित वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संकट सहित आपसी हित के तमाम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार लावरोव ने पीएम मोदी को दिसंबर 2025 में हुए 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक संघर्षों पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए एक बार फिर दोहराया कि किसी भी समस्या का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – शांति से संघर्ष किया जा सकता है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के जरिए बताया कि भारत-रूस की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति संतोषजनक है। उन्होंने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को भी रेखांकित किया।

उल्लेखनीय है कि लावरोव की प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी उनकी सार्थक बातचीत हुई थी। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूती देने पर विचार-विमर्श किया गया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी समकक्ष के साथ हुई चर्चा को व्यापक बताते हुए कहा कि इसमें कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ कौशल और प्रतिभा की आवाजाही को सुगम बनाने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया। नई दिल्ली में आयोजित इस ब्रिक्स सम्मेलन में ईरान, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री भी शिरकत कर रहे हैं, जो वैश्विक कूटनीति के लिहाज से भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों से न केवल भारत और रूस के बीच आर्थिक व रणनीतिक संबंध प्रगाढ़ होंगे, बल्कि वैश्विक मंच पर जारी तनावों को कम करने की दिशा में भी संवाद के नए रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़े – ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

  • pm-modi-meets-sergey-lavrov-brics-summit-delhi-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

    सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान