सागर: वन विभाग पर मजदूरों से मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप, महिलाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप

सागर: देवरी विकासखंड के गौरझामर क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीण मजदूरों से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम बरकोटी की करीब 15 महिलाओं और पुरुषों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित माया अहिरवार के अनुसार गांव के मजदूर जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए गए थे। वापस लौटते समय चोपड़ा क्षेत्र के पास वन विभाग की टीम ने उन्हें रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वनकर्मियों ने उनसे 4 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उन्हें जबरन गौरझामर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह, साजिया खान और सूरज जाटव ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मारपीट की। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पीढ़ियों से जंगल पर निर्भर होकर अपना जीवनयापन करते आए हैं, लेकिन अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदारों और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं।

मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीब मजदूरों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं गौरझामर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर दक्षिण सागर के डीएफओ वरुण यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन पूरी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर में विकास की बड़ी सौगात: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

  • sagar-forest-department-assault-allegation-tendu-leaf-workers-gourjhamar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप