सागर में चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार से 20 किलो चांदी जब्त, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी

सागर: शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार से करीब 20 किलोग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। यह कार्रवाई डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैली कैंपस के पास नाकेबंदी के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे वाहनों की जांच के दौरान उज्जैन पासिंग नंबर की एक काले रंग की कार को रोका गया। वाहन पर संदेह होने पर तलाशी ली गई, जिसमें पिछली सीट पर कपड़े से ढके कई बॉक्स मिले। खोलने पर उनमें भारी मात्रा में चांदी के आभूषण पाए गए। कार में शैलेंद्र जैन, अमन सोनी और सुखदेव सोनी सवार थे, जो सागर शहर के सराफा बाजार क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह माल सुरखी क्षेत्र के एक सराफा व्यापारी को बेचने के लिए ले जा रहे थे।

व्यापारियों का कहना है कि उनके पास इस माल से संबंधित बिल और टैक्स दस्तावेज मौजूद हैं और यह पूरा लेन-देन वैध है। उन्होंने किसी भी प्रकार की तस्करी या अनियमितता से इनकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएसटी विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला वैध व्यापार का है या टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने जेवरात और वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़े – सागर में रहली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 99 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

  • sagar-civil-lines-police-seized-20kg-silver-car-checking-gst-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में सजा भोपाल, रोशनी से जगमगाईं प्रमुख सरकारी इमारतें

    भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी…

    आगे पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में सजा भोपाल, रोशनी से जगमगाईं प्रमुख सरकारी इमारतें

    भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड