जबलपुर/भोपाल में युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी मामला: अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर रासुका कार्रवाई की मांग की

भोपाल/जबलपुर: राजधानी में एक युवक के साथ कथित मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 10 मई का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों पर एक युवक को होटल से बाहर निकालने, उस पर “लव जिहाद” का आरोप लगाने और मारपीट करने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि युवक के चेहरे पर काली स्याही और गोबर पोता गया तथा उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

वीडियो में कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी और आपत्तिजनक नारेबाजी के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत होने की बात कही जा रही है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसे अपर कलेक्टर ऋषभ जैन को दिया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

अधिवक्ता मो. सलीम खान और शफी खान सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इससे प्रदेश में तनाव बढ़ सकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सामाजिक एकता और शांति बनी रहे तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े – जबलपुर: सवा लाख की उधारी मांगने पर आयुष की हत्या, संजीवनी नगर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

  • jalabapur-bhopal-violence-case-lawyers-memorandum-rasuka-demand-religious-comments
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

    जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट:  कृषि उपज मंडी के सामने…

    आगे पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया ध्वजारोहण, शासकीय सेवकों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

    भिण्ड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल