सिंगरौली में ईएमआईएल बिरला परियोजना पर बवाल: बाउंसरों पर ग्रामीणों से मारपीट और जबरन सड़क निर्माण के आरोप

सिंगरौली: बंधा-तेंदुआ क्षेत्र में स्थित ईएमआईएल बिरला परियोजना एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और निजी बाउंसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट और दबाव बनाकर सड़क निर्माण कराने का दावा किया है।

ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ पंचायत के लोग लंबे समय से मुआवजा अनियमितताओं, रोजगार की कमी और पुनर्वास संबंधी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। उनका आरोप है कि कई प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है, जबकि कुछ मामलों में फर्जी भुगतान की शिकायतें भी सामने आई हैं।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: कचनी रोड ई-चेक गेट पर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते 4 वाहन जब्त; 6 लाख का जुर्माना

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे, तभी कंपनी प्रबंधन द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर कथित रूप से मौजूद निजी बाउंसरों ने ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया और धक्का-मुक्की की, जिससे मौके पर तनाव फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाद में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी धमकाने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने परियोजना प्रमुख दीपेश भाटिया और बृजेश सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि संवाद की बजाय दबाव की नीति अपनाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी, प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न; लापरवाही पर 3 साल तक की सजा और निलंबन की चेतावनी

  • singrauli-emil-birla-project-protest-bouncers-assault-allegation-road-construction
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मॉल की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया राहुल गांधी का आंदोलन

    बुरहानपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस…

    आगे पढ़ें
    सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

    सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान