महराजगंज दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ: 208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण, बोले—देश को एकजुट रहने की जरूरत

महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने एक दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के मधुबन नगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नौतनवा और फरेंदा विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 208 करोड़ रुपये लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इसके साथ ही वे स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम एवं सुंदरकांड पाठ में भी शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक संकट के दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रहित में एकजुट होकर खड़ा रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ईंधन आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में ईंधन की स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर और नियंत्रित है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को नकारात्मक राजनीति से बचने की जरूरत है और विकास व राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

भारत-नेपाल संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच “रोटी-बेटी” का गहरा संबंध है। बौद्ध तीर्थ स्थलों के कारण यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय महत्व रखता है और यहां विकास एवं सुरक्षा दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में 208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, CM योगी बोले-UP विकास का ग्रोथ इंजन बना

  • maharajganj-nauatanwa-cm-yogi-208-crore-projects-development-rally
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना