योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग की बड़ी उपलब्धि: 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण, 2962 मामलों का समाधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 के बीच प्राप्त कुल शिकायतों में से 87 प्रतिशत से अधिक मामलों का समाधान किया है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कुल 3394 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2962 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें जाति प्रमाण पत्र, आरक्षण, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनुसूची-एक में जातियों के सम्मिलन, निष्कासन और संशोधन से संबंधित 324 प्रत्यावेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 307 मामलों का निस्तारण किया गया है। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र और प्रभावी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों को दर्ज करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को वास्तविक राहत प्रदान करना है।

सरकारी स्तर पर इस पहल को “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को समयबद्ध न्याय मिल रहा है।

ये भी पढ़े – महराजगंज दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ: 208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण, बोले—देश को एकजुट रहने की जरूरत

  • up-yogi-government-backward-class-commission-87-percent-complaints-resolution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना