मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र, प्रदेशवासियों से 21 मई तक प्रक्रिया में शामिल होने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का ऑनलाइन प्रपत्र भरकर प्रदेशवासियों को इस अभियान में भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की और सभी कॉलम पूर्ण करते हुए डिजिटल प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है, जिसका उद्देश्य “हमारी जनगणना-हमारा विकास” की भावना के साथ सटीक आंकड़े एकत्रित कर प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करना है।

ये भी पढ़े – योगी सरकार के AI विजन को नई रफ्तार, लखनऊ बना उभरता टेक्नोलॉजी हब; ₹368 करोड़ की AI सिटी और ₹225 करोड़ के AI मिशन को मिली गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल जनगणना के माध्यम से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, आधारभूत सुविधाओं और सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय पर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाएं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 मई को लखनऊ से डिजिटल जनगणना के पहले चरण ‘स्वगणना’ का शुभारंभ किया था। इसके तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि डिजिटल प्रक्रिया से जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनेगा।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भी जनगणना अभियान की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कर इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि प्रदेश का हर नागरिक डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई; आयुष्मान योजना के मानकों में लापरवाही पर 200 निजी अस्पताल नपे; 100 का भुगतान रोका, 100 निलंबित

 

  • cm-yogi-adityanath-digital-self-enumeration-census-gorakhpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उनाव में महिला मंडल ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबा माहौल

    उनाव/ राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: भांडेर रोड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर…

    आगे पढ़ें
    बेहटा गांव में राइस मिल शुरू, किसानों को धान की प्रोसेसिंग के लिए मिलेगी स्थानीय सुविधा

    झांसी/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: ग्राम बेहटा में नई राइस मिल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EPFO और PAN डेटा की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 4 महीने में उठाने होंगे जरूरी कदम

    EPFO और PAN डेटा की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 4 महीने में उठाने होंगे जरूरी कदम

    एशियन गेम्स 2026 के लिए नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों का चयन, विवेक सागर सहित आध्या और हर्षिता दिखाएंगी दम

    एशियन गेम्स 2026 के लिए नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों का चयन, विवेक सागर सहित आध्या और हर्षिता दिखाएंगी दम

    एमपी में ‘जनविश्वास’ से कांग्रेस के मजबूत इलाकों में सेंध की तैयारी, मिशन 2028 के लिए CM मोहन यादव का बड़ा दांव

    एमपी में ‘जनविश्वास’ से कांग्रेस के मजबूत इलाकों में सेंध की तैयारी, मिशन 2028 के लिए CM मोहन यादव का बड़ा दांव

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश