कासगंज: अवैध ईंट भट्टों और खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मड मिक्सचर ट्रैक्टर समेत 2 वाहन सीज

कासगंज: जिले में अवैध खनन और बिना रॉयल्टी संचालित ईंट भट्टों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील पटियाली क्षेत्र में छापेमारी कर दो ईंट भट्टों पर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार निबुआ गांव में बिना विनियमन शुल्क यानी रॉयल्टी जमा किए ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर किशनवीर ईंट भट्टा और श्रीराम ईंट भट्टा की जांच की, जहां अवैध रूप से संचालित मड मिक्सचर ट्रैक्टर पाए गए। टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना सीढ़पुरा में सीज कर दिया।

ये भी पढ़े – कासगंज में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ग्रामीणों में आक्रोश

इसके अलावा दरियागंज चौकी क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन कर रहे दो अन्य वाहनों को भी प्रशासन ने कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित संचालकों से आवश्यक दस्तावेज और रॉयल्टी रसीद प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी ईंट भट्टा संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि तीन दिन के भीतर निर्धारित रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले भट्टा मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, परिवहन और बिना अनुमति संचालित भट्टों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध खनन कारोबारियों और ईंट भट्टा संचालकों में हड़कंप का माहौल है।

ये भी पढ़े – कासगंज में एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सुरक्षा और विकास पर हुआ मंथन

  • kasganj-illegal-brick-kiln-mining-action-tractor-vehicle-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका