
ग्वालियर: जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक होमगार्ड जवान ने चलते सरकारी ट्रक से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान शिवपुरी जिले के रन्नौद निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र आदिवासी के रूप में हुई है। वह 46 राइफल्स के साथ शिवपुरी से ग्वालियर आ रहा था। इसी दौरान घर से आए फोन पर मां और पत्नी के बीच हो रहे विवाद को सुनकर वह मानसिक तनाव में आ गया और घाटीगांव इलाके में चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया गया है कि घर पर धर्मेंद्र की मां और पत्नी के बीच गेहूं का कट्टा अंदर रखने की बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर मां ने धर्मेंद्र को फोन लगाया और फोन पर दोनों के बीच झगड़ा चलता रहा। इसी बातचीत के दौरान धर्मेंद्र ने यह कदम उठा लिया। वहीं पति की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या की कोशिश की।
उसने धारदार हथियार से अपना हाथ और गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घाटीगांव थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक जवान की कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) निकलवा रही है, ताकि घटना से पहले हुई बातचीत और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।
ये भी पढ़े – थाटीपुर में सरेराह गुंडागर्दी! पड़ोसी से चल रही रंजिश में युवक को मारी गोली, वारदात के बाद पिस्तौल लहराते बदमाश फरार
- Family Dispute Led To Home Guard Suicide In Gwalior









