सीएम योगी ने गोरखपुर जनता दर्शन में सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि बिना भेदभाव हर व्यक्ति को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसी भी तरह की अवैध कब्जे की स्थिति को बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। एक मामले में आर्थिक रूप से कमजोर महिला द्वारा बेटी के विवाह में सहायता की मांग पर मुख्यमंत्री ने उसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक लाख रुपये प्रति जोड़े की सहायता के बारे में जानकारी दी, जिससे वह संतुष्ट नजर आई।

उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने आए लोगों को भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रोका जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर सरकार को भेजा जाए, ताकि तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये भी पढ़े – सीएम योगी करेंगे 393 करोड़ की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स हब

  • Gorakhpur Janata Darshan CM Yogi adityanath
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में