उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 23 यात्री गंभीर रूप से घायल

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार, 17 मई की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उसमें पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दर्दनाक हादसे में आजमगढ़ के सबसे अधिक 9 यात्रियों सहित कुल 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से करीब 40 यात्रियों को लेकर एक निजी स्लीपर बस आजमगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रविवार सुबह करीब 6:00 बजे जब बस बांगरमऊ क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के पास पहुंची, तब बस चालक ने तेज रफ्तार में आगे चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान रफ्तार अधिक होने के कारण चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा धंसी। हादसे के वक्त बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जो जोरदार टक्कर के बाद सीटों से नीचे गिर गए और केबिन का हिस्सा पिचकने से कई यात्री अंदर ही फंस गए।

यूपीडा और पुलिस टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही यूपीडा (UPEIDA) की रेस्क्यू टीम और स्थानीय बांगरमऊ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़कियां और क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर अंदर फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी हुए यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इन जिलों के यात्री हुए घायल (घायलों की सूची)

आजमगढ़ जिले के घायल यात्री:

  1. नारायण दत्त द्विवेदी (निवासी: अहरौल)

  2. श्रीकांत यादव

  3. सौरभ तिवारी (निवासी: हयौता)

  4. सोनू सिंह (निवासी: बिजोरा)

  5. संतोष कुमार (निवासी: ग्राम उपटा, अतरौलिया)

  6. संदीप (निवासी: बेनीपुरी)

  7. मुन्नी देवी (निवासी: सोनिया विहार)

  8. अक्षत कुमार (निवासी: ग्राम कमेनूर)

  9. अजीत (निवासी: किन्दौली)

सुल्तानपुर जिले के घायल यात्री:

  1. देवेंद्र कुमार द्विवेदी (निवासी: गोसाईगंज)

  2. आकाश तिवारी (निवासी: शेरपुर)

  3. फैजान

  4. वेदांत यादव (निवासी: आदर्श नगर)

  5. जगदीश सिंह (निवासी: जयसिंहपुर)

  6. श्रृद्धा पाण्डेय (निवासी: करौतिया)

अन्य जिलों व राज्यों के घायल यात्री:

  1. सचिन सिंह (निवासी: ग्राम गहरवा, जौनपुर)

  2. चंद्रमणि शुक्ला (निवासी: पुरेनपत, अमेठी)

  3. अजय सिंह (निवासी: आदमपुर तेंदुकी, अम्बेडकरनगर)

  4. सुरेंद्र (निवासी: अकबरपुर, अंबेडकर नगर)

  5. श्वेता पाण्डेय (निवासी: चिनहट, लखनऊ)

  6. संजय पाण्डेय (निवासी: अशोक वाटिका, साहिबाबाद, गाजियाबाद)

  7. आयुष कुमार (निवासी: अशोक वाटिका, गाजियाबाद)

  8. श्रीराम सिंह (निवासी: हरिपुर कला, सिवान, बिहार)

जांच में जुटी पुलिस

बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी (कोतवाल) अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को एक्सप्रेसवे से हटवाकर बांगरमऊ टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है, ताकि यातायात बाधित न हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हादसे की मुख्य वजह बस की तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

ये भी पढ़े – बरेली में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: मैरिज प्रपोजल ठुकराने पर सो रहे पूरे परिवार पर फेंका तेजाब, 4 झुलसे

  • agra-lucknow-expressway-road-accident-unnao-bangarmau-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना