बरेली में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: मैरिज प्रपोजल ठुकराने पर सो रहे पूरे परिवार पर फेंका तेजाब, 4 झुलसे

बरेली: शहर में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने सोते हुए परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में महिला, उसका पति और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गर्मी और उमस के कारण पीड़ित परिवार घर के अंदर सोने के बजाय बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी आरोपी घर की छत के रास्ते से चुपचाप अंदर घुस आया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उमेश कश्यप ने पहले महिला को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोते हुए परिवार को निशाना बनाते हुए मच्छरदानी के ऊपर से तेजाब फेंक दिया।

तेजाब फेंकते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दर्द और जलन से सभी लोग बुरी तरह तड़प उठे। आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिला, उसका पति और दो बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़े – लखनऊ में अवैध चैंबर्स पर चला हाईकोर्ट का बुलडोजर; विरोध में वकीलों की नारेबाजी, पुलिस का लाठीचार्ज

 

 

  • bareilly-acid-attack-news-marriage-proposal-rejected-shergarh-crime
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना