दमोह: शादी में आए वृद्ध का तीन दिन बाद खेत में मिला शव, पथरिया पुलिस जांच में जुटी

दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजनीपुर गांव में रविवार सुबह एक अज्ञात शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान सागर जिले के बदरिया निवासी 59 वर्षीय मूरत सिंह आदिवासी के रूप में हुई।

सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन दिन पहले अपने छोटे भाई की बेटी की शादी में सुजनीपुर गांव आया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने आशंका जताई है कि अधिक शराब के सेवन के कारण वह खेत की मेड़ पर गिर गए होंगे और कई दिनों तक उठ नहीं पाए, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन पर्वत आदिवासी ने बताया कि वह काफी शराब का सेवन करते थे और संभवतः इसी वजह से उनकी मौत हुई होगी। वहीं मृतक के पोते ने बताया कि परिवार में शादी समारोह के बाद सभी लोग घर लौट गए थे, लेकिन वह नहीं लौटे थे। 

काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से पहचान के आधार पर परिजनों को सूचित किया। पथरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – पत्नी के आने से इंकार पर पति ने ससुराल में खुद पर चाकू से किया हमला, दमोह में युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

  • Damoh Patharia Dead Body Found Field Investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना