नाटक समारोह में स्थानीय कलाकारों को मंच न मिलने पर उमरिया में आक्रोश, आयोजन समिति पर पक्षपात के आरोप

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: सिंधी धर्मशाला में संदेश नाट्य मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नाटक समारोह अब विवादों में घिर गया है। स्थानीय रंगकर्मियों ने आयोजन समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्यक्रम में शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों की अनदेखी कर बाहर से किराए के कलाकारों को मंच दिया गया। इससे स्थानीय कलाकारों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

स्थानीय कलाकारों का कहना है कि उमरिया में लंबे समय से मजबूत रंगमंच परंपरा रही है और कई अनुभवी व युवा कलाकार लगातार सक्रिय हैं। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर बाहरी कलाकारों को प्राथमिकता दी गई, जिससे आयोजन की पारदर्शिता और उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं।

कलाकारों ने यह भी आरोप लगाया कि आयोजन में खर्च किए जा रहे बजट में पारदर्शिता नहीं है और भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि जब स्थानीय कलाकार कम खर्च में बेहतर प्रस्तुति देने में सक्षम थे, तो बाहरी कलाकारों पर अतिरिक्त खर्च क्यों किया गया। वहीं आयोजन समिति ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की रंगमंचीय प्रस्तुतियों को दर्शकों तक पहुंचाना है, इसलिए अलग-अलग जगहों के कलाकारों को आमंत्रित किया गया।

ये भी पढ़े – उमरिया में विधायक शिवनारायण सिंह ई-स्कूटर से पहुंचे जिला मुख्यालय, पेट्रोल-डीजल बचत का दिया संदेश

 

  • umaria-sindhi-dharmshala-drama-festival-local-artists-protest-external-performers-allegations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना