पत्नी के आने से इंकार पर पति ने ससुराल में खुद पर चाकू से किया हमला, दमोह में युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दमोह: पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी के मायके से साथ चलने से इंकार करने पर एक युवक ने गुस्से में आकर खुद पर चाकू से हमला कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के गुंजोरा गांव निवासी पूरन पटेल अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पथरिया थाना क्षेत्र के केंद्रहु गांव गया था। लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से आक्रोशित हो गया।

इसी विवाद के दौरान उसने घर में रखी सब्जी काटने वाली चाकू उठाकर अपने पेट में वार कर लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ससुराल पक्ष के लोग तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है।

युवक के पेट में गहरा घाव होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक ने बयान में कहा कि वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसके साथ अपने घर चले, लेकिन इनकार के बाद उसने यह कदम उठा लिया पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – दमोह कलेक्टर की अनोखी पहल, वृद्ध महिला के घर पहुंचकर दिलाई 8 माह से रुकी पेंशन, अधिकारियों से वसूली कर तुरंत कराया भुगतान

  • damoh-wife-refusal-man-stabs-himself-patharia-thana-serious-condition-hospital
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

    रतलाम: पुलिस परिवारों के कल्याण और पुलिसकर्मियों के परिजनों…

    आगे पढ़ें
    सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

    सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई