बड़वानी में वॉटर एटीएम से छेड़छाड़, सिक्कों की जगह बोतल के ढक्कन डालकर निकाल रहे पानी

बड़वानी/ लोकेश दावड़े:  भीषण गर्मी में आमजन को सस्ती दर पर शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा लगाए गए अमृत वॉटर एटीएम अब कुछ लोगों की लापरवाही और शरारत के कारण परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शहर में कई लोग एक रुपये का सिक्का बचाने के लिए मशीनों में वाइन बोतल के ढक्कन, खोटे सिक्के और पुराने 50 पैसे के सिक्के डालकर पानी निकाल रहे हैं।

मशीनों में लगे सेंसर बार-बार खराब

जानकारी के अनुसार कोर्ट चौराहा स्थित वॉटर एटीएम पर ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं। यहां लोग वाइन बोतल के ढक्कनों को सिक्के की तरह सेंसर स्लॉट में डालकर मशीन से पानी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे मशीनों में लगे सेंसर बार-बार खराब हो रहे हैं और तकनीकी दिक्कतें बढ़ रही हैं।

मात्र एक रुपये में एक लीटर ठंडा पानी उपलब्ध

नगर पालिका द्वारा शहर के कोर्ट चौराहा, यातायात थाना परिसर, बस स्टैंड, पाला बाजार और कारंजा चौपाटी सहित कई स्थानों पर अमृत वॉटर एटीएम लगाए गए हैं। इन मशीनों के जरिए लोगों को मात्र एक रुपये में एक लीटर ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

खर्च और परेशानी बढ़ रही है

वॉटर एटीएम व्यवस्था देख रहे संदीप सांखला ने बताया कि मशीनों में गलत वस्तुएं डालने से सेंसर बार-बार खराब हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सेंसरों को पुणे से मंगवाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च और परेशानी बढ़ रही है।

नगर पालिका ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक सुविधाओं का सही उपयोग करें, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध रूप से शीतल जल उपलब्ध होता रहे।

  • barwani-water-atm-misuse-wine-bottle-caps-used-instead-coins-sensors-damaged-frequently
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया