लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: NH-730 पर ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 की मौत, कई गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी: नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ईसानगर थाना क्षेत्र में ऊंचगांव और भरेहटा के बीच धौरहरा बॉर्डर पर एक सवारी मैजिक और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सवारी मैजिक लखीमपुर से यात्रियों को लेकर नानपारा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में ओवरटेक को हादसे की वजह माना जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय मैजिक में महिलाओं समेत करीब 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजा गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ धौरहरा, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा और थाना खमरिया की पुलिस टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में उस समय नाराजगी भी देखने को मिली जब आपात स्थिति के दौरान ईसानगर पुलिस और सीओ धौरहरा के सरकारी सीयूजी नंबर बंद मिले। लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई।

NH-730 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

  • lakhimpur-kheri-nh730-truck-magic-accident-10-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना