नेपाल से भारत लाई जा रही 98 बोरी कद्दू बीज और पावर ट्रैक्टर बरामद, ठूठीबारी में एक तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज: सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से अवैध रूप से भारत लाए जा रहे 98 बोरी कद्दू बीज और एक पावर ट्रैक्टर को बरामद किया है। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले के गोइनी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में कद्दू बीज की खेप और पावर ट्रैक्टर बरामद किया गया, जिसे नेपाल से भारत लाया जा रहा था।

बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी में कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी तथा एसएसबी के कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल सुनील दत्त पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़े –  महराजगंज दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ: 208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण, बोले—देश को एकजुट रहने की जरूरत

  • maharajganj-thoothibari-nepal-smuggling-pumpkin-seed-tractor-seized-flat-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में