रीवा में गोली लगने से आरक्षक की मौत, दोस्त के घर पार्टी के दौरान संदिग्ध हादसा

रीवा/अरविंद तिवारी: जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गोली लगने से एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश पटेल के रूप में हुई है, जो रामनगर थाना में पदस्थ थे। कनपटी में गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्रांणवाणी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश पटेल रविवार को अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। देर रात वे अपने साथी राकेश मिश्रा के घर आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सिर (कनपटी) में गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद घायल आरक्षक को गंभीर हालत में संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गुरुकरण सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भेजकर साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि यह गोली कैसे चली और घटना के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – विंध्य: मोटे अनाज संरक्षण अभियान को नई मजबूती, त्योंथर में किसान प्रशिक्षण सम्मेलन में देशी बीज और जैव विविधता पर हुआ मंथन

  • rewa-constable-death-gunshot-party-incident-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में