ग्वालियर: सागरताल क्षेत्र में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्वालियर: सागरताल इलाके में स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सुबह करीब 4:30 बजे लकड़ी के गोदाम में लगी, जिसके बाद आग ने तेजी से फैलते हुए बगल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से मकान के अंदर रखा एयर कंडीशनर, अलमारी, फ्रिज, डबल बेड, बिस्तर, कपड़े और नकदी समेत कई सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के समय स्थिति बेहद अफरातफरी भरी हो गई।

मकान मालिक ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि जब आग फैली उस समय बच्चे मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। आग ऊपर तक पहुंचने पर बच्चों को बालकनी के रास्ते नीचे उतारकर सुरक्षित किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और गोदाम व मकान में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और आगे फैलने से रोका।

ये भी पढ़े – ग्वालियर-दतिया केस: पीएचडी छात्रा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अशोकनगर से पुलिस ने दबोचा

  • Gwalior Sagartal Furniture Godown Fire: Losses Worth Lakhs; Fire Brigade Deployed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना