दमोह: पेशी से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत, बेटे ने चाचा पर साजिश की आशंका जताई

दमोह: हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआखेड़ा मझगुआ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों न्यायालय में जमीनी विवाद की पेशी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद डायल 112 की मदद से दोनों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हेमराज अहिरवार उम्र 45 और उनकी पत्नी खिलौना अहिरवार उम्र 40 निवासी हलपारपुरा थाना पटेरा के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े बेटे राकेश अहिरवार अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल सड़क हादसा नहीं बल्कि एक साजिश भी हो सकती है। उन्होंने अपने चाचा तुलसीराम अहिरवार पर माता-पिता की हत्या कराने की आशंका जताई है।

राकेश का कहना है कि परिवार के बीच ढाई एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी चाचा द्वारा पिता के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल हटा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – दमोह में फर्जी MBBS डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, सरकारी संजीवनी क्लिनिक में नौकरी कर रहे तीन आरोपी हिरासत में

  • damoh-hata-couple-death-road-accident-land-dispute-son-alleges-conspiracy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना