लखनऊ: ऑल इंडिया केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध तेज

लखनऊ: ऑल इंडिया केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि कोविड काल में शुरू की गई ऑनलाइन दवा बिक्री व्यवस्था अब नियमों के अनुरूप संचालित नहीं हो रही है, जिससे पारंपरिक दवा व्यापार प्रभावित हो रहा है।

एसोसिएशन के अनुसार नियमों के तहत दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट द्वारा ही की जानी चाहिए, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। संगठन ने सवाल उठाया है कि जब दवा व्यापार में सामान्य रूप से लगभग 18 प्रतिशत मार्जिन तय है, तो ऑनलाइन कंपनियां अत्यधिक छूट देकर दवाएं कैसे बेच रही हैं। उनका आरोप है कि इससे नकली या अवैध दवाओं के कारोबार की आशंका बढ़ती है।

ये भी पढ़े – लखनऊ: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारियों का अपनी ही बैंक के सामने जोरदार प्रदर्शन

एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए, जीएसआर 817 सहित दवा संबंधित नियमों को वापस लिया जाए और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट पर भी नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही कोविड काल से जुड़े जीएसआर 220 नियम को भी वापस लेने की मांग की गई है।

संगठन का कहना है कि बिना पारदर्शिता के ऑनलाइन दवा बिक्री से नकली दवाओं का खतरा बढ़ रहा है और इसकी गहन जांच की आवश्यकता है कि ऑनलाइन कंपनियां दवाएं कहां से खरीद रही हैं और किस तरह बेच रही हैं।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि दवा बाजार बंद होने से आम जनता पर असर पड़ सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज दवा मंगा सकेंगे ताकि किसी को असुविधा न हो। एसोसिएशन ने साफ किया है कि यह आंदोलन दवा व्यापार से जुड़े नियमों की रक्षा और नकली दवाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म, 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • lucknow-chemist-association-bharat-bandh-online-medicine-sale-protest-20-may
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?