सागर: भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न, योग से लेकर AI तक कई सत्रों में हुआ मंथन एंकर:

सागर: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ विभिन्न वैचारिक और तकनीकी सत्रों के साथ संपन्न हो गया। दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे सीटी बजाकर की गई, जिसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने योग, प्राणायाम और व्यायाम में भाग लिया। योगाचार्य भगत सिंह लोधी के मार्गदर्शन में योग सत्र के बाद नेताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान भी चलाया।

कार्यक्रम के दौरान ‘शून्य से शिखर तक’ अटल प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसका अवलोकन कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और अन्य नेताओं ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक वैचारिक परिवार है, जो एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य करता है।

ये भी पढ़े – कूनो के बाद नौरादेही में भी गूंजेगी चीतों की दहाड़, नामीबियाई चीता ‘गौरव’ बन सकता है नए रिजर्व की शान

प्रशिक्षण के दौरान मीडिया, सोशल मीडिया, नई तकनीक, एआई और प्रभावी सूचना तंत्र पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले फैक्ट चेक करने की अपील की।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, वैचारिक परंपरा, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समापन सत्र में वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए ‘रिचार्ज केंद्र’ की तरह है, जो उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में लगभग 135 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़े – सागर में विस्फोटक ट्रक हादसे के घायल अरुण चौबे की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

  • sagar-bjp-training-maha-abhiyan-pandit-deendayal-upadhyay-yoga-ai-session-samapan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना