रीवा की अधोसंरचना परियोजनाओं की डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की रीवा जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण अधोसंरचना और सेतु निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मार्तण्ड स्कूल जयस्तंभ ब्रिज फ्लायओवर, विजयसोता पुल और लक्ष्मण बाग एप्रोच ब्रिज परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं।

फ्लायओवर और पुल परियोजनाओं पर जोर

बैठक में बताया गया कि रीवा शहर में कॉलेज चौराहे से ढेकहा तिराहा तक वाराणसी–नागपुर मार्ग पर प्रस्तावित फ्लायओवर निर्माण के लिए सीआरआईएफ योजना के तहत राशि स्वीकृत हो चुकी है। परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिपोर्ट जल्द प्राप्त कर आगामी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

विजयसोता पुल निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा लक्ष्मण बाग एप्रोच ब्रिज परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी आवश्यक अनुमतियां जल्द पूरी कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: इंदौर: वार्ड 42 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनीं रहवासियों की समस्याएं, विकास कार्यों के दिए निर्देश

  • Deputy CM Rajendra Shukla reviews infrastructure projects in Rewa
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना