फर्जी इंजीनियर बनकर उड़ाते थे मोबाइल टावर की केबल, बुरहानपुर पुलिस ने हाईटेक गैंग का किया पर्दाफाश

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़ : बुरहानपुर जिले में मोबाइल टावरों से कीमती तांबे की केबल चोरी करने वाले हाईटेक अंतर-जिला गिरोह का नेपानगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1 लाख 29 हजार 200 कीमत की चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल किए गए आधुनिक उपकरण जब्त किए हैं।

मोबाइल कंपनी का इंजीनियर बताकर टावरों की रेकी

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जो खुद को मोबाइल कंपनी का इंजीनियर बताकर टावरों की रेकी करता था। आरोपी फर्जी आईडी कार्ड, लैपटॉप और औजारों के साथ दिनदहाड़े टावरों पर पहुंचते थे, जिससे लोगों को लगता था कि कोई अधिकृत मेंटेनेंस कार्य चल रहा है।

टावर से करीब 200 मीटर लंबी तांबे की केबल चोरी

मामला तब सामने आया जब बीएसएनएल के जेटीओ लतेन्द्र बिल्लोरे ने थाना नेपानगर में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सीवल स्थित टावर से करीब 200 मीटर लंबी तांबे की केबल चोरी हो गई है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से संदिग्ध बलेनो कार का सुराग निकाला और घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।

टावरों की तकनीकी जानकारी और केबल की कीमत का पूरा अंदाजा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी दिलीप चौधरी पहले एयरटेल कंपनी में टावर मेंटेनेंस का काम करता था, इसलिए उसे टावरों की तकनीकी जानकारी और केबल की कीमत का पूरा अंदाजा था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का संगठित गिरोह बना लिया। आरोपी 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर कटर से केबल काटते और छोटे-छोटे टुकड़ों में भरकर फरार हो जाते थे।

टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

पुलिस ने आरोपी आशुतोष मीणा निवासी खंडवा और दिलीप चौधरी निवासी हरदा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि यशवंत राजपूत और रतन मीणा अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
नेपानगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

  • used-to-steal-mobile-tower-cables-posing-fake-engineers-police-exposed-high-teck-gang
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे