अधूरा पैवर कार्य और खुले चैंबर बने खतरा, मुख्य मार्ग पर हादसों की आशंका बढ़ी

बड़वानी। शहर के कारंजा चौराहा से अंजड़ रोड तक नगर पालिका द्वारा बनाए गए डिवाइडर मार्ग पर अधूरा पैवर कार्य अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। सड़क किनारे कई स्थानों पर पैवर ब्लॉक अधूरे पड़े हैं, जबकि खुले ड्रेनेज चैंबर और गड्ढों के कारण हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही है।

कारंजा क्षेत्र में पुराने रेंजर कार्यालय के सामने सीसी रोड किनारे गड्ढे खुले पड़े हैं। वहीं एमपीईबी मार्ग के प्रवेश क्षेत्र में दोनों ओर खुली नालियों के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुधार कार्य पूरा नहीं कराया गया।

स्कूल क्षेत्र में सबसे ज्यादा खतरा

सबसे गंभीर स्थिति कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के आसपास देखी जा रही है। स्कूल गेट के पास सड़क किनारे गहरे गड्ढे और खुला नाला छोड़ दिया गया है। इसके अलावा कन्या शाला और पुराने रेस्ट हाउस के सामने बने ड्रेनेज चैंबर पर सुरक्षा जालियां तक नहीं लगाई गई हैं। स्थानीय नागरिक भूपेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां पीजी कॉलेज, नगर पालिका कार्यालय, लोक सेवा केंद्र और कई बैंक स्थित हैं। प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, महिलाएं और आम नागरिक यहां से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि डिवाइडर रोड बनने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है, ऐसे में अधूरा निर्माण और खुले चैंबर गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

जल्द सुधार की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि अधूरा पैवर कार्य जल्द पूरा कराया जाए, खुले ड्रेनेज चैंबर पर मजबूत जालियां लगाई जाएं और सड़क किनारे नालियों को व्यवस्थित कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों का कहना है कि सौंदर्यीकरण और सुविधा के नाम पर शुरू किए गए कार्य समय पर पूरे नहीं होने से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट: लोकेश दवे

यह भी पढ़े: इंदौर: वार्ड 42 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनीं रहवासियों की समस्याएं, विकास कार्यों के दिए निर्देश

  • Incomplete paver work and open chambers pose a risk increasing the risk of accidents on the main road
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना