
ग्वालियर/ शाहनवाज खान: शहर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका का अंतिम संस्कार करने पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक महिला के शव को फरीदाबाद से ग्वालियर लेकर आया था और संदिग्ध परिस्थितियों में अंतिम क्रियाकर्म कर रहा था।
प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
मुक्तिधाम के गार्ड को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी। पुलिस ने मौके से महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति को छोड़कर कोर्ट के माध्यम से प्रेमी के साथ रहने लगी थी। वहीं महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
- lover-caught-secretly-performing-girlfriends-lasr-rites-in-gwalior-police-detain-accused










