ग्वालियर में नाथूराम गोडसे जयंती आयोजन को लेकर विवाद, प्रतिमा लगाने की मांग

ग्वालियर। में एक बार फिर नाथूराम गोडसे के महिमामंडन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय में गोडसे जयंती मनाई गई, जिसमें संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, आरती उतारी गई और लड्डू बांटे गए। आयोजन के दौरान गोडसे के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

प्रतिमा लगाने की मांग पर बढ़ी चर्चा

कार्यक्रम में मौजूद हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने मांग की कि अन्य क्रांतिकारियों की तरह देश के प्रमुख चौराहों पर नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार से पहल करने की अपील भी की गई। पवन गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से अपनी बात रखी।

गौरतलब है कि ग्वालियर स्थित यही हिंदू महासभा कार्यालय पहले भी विवादों में रह चुका है। यहां पहले नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाए जाने का मामला सामने आया था, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मूर्ति हटाकर जब्त कर ली थी। अब एक बार फिर गोडसे जयंती आयोजन और प्रतिमा लगाने की मांग के बाद राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: हेमंत वर्मा

यह भी पढ़े: ग्वालियर में बिना OTP के खातों से उड़ाए 4.47 लाख रुपए, साइबर ठगी से कारोबारी परेशान

  • Controversy erupts in Gwalior over Nathuram Godse birth anniversary celebrations, with demands for a statue to be installed
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना