गुना: आरोन सड़क हादसे में मृत भाई-बहन के परिवार ने की जांच की मांग

गुना | जिले के आरोन थाना क्षेत्र में कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अब परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी है। परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस आरोपी वाहन की पहचान नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम महुआ खेड़ा निवासी शिवानी कोरी और उसके भाई विपिन कोरी परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरसी-ढिमरयाई रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

सोमवार को मृतकों के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि थाना स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें एसपी कार्यालय आना पड़ा। परिजनों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने 20 दिन के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिवार ने एक 407 वाहन चालक पर संदेह जताया है, जिसे पूछताछ के लिए आरोन थाने बुलाया गया था। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक किसी भी वाहन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग भी की है। इस संबंध में परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राहत राशि दिलाने की मांग रखी। परिवार का कहना है कि घर के दो जवान बच्चों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और अब उन्हें केवल न्याय की उम्मीद है।

  • Guna Family of brother and sister who died in Aaron road accident demands investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना