
छतरपुर: शहर के पन्ना नाका क्षेत्र में बुधवार को दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल एक बोलेरो वाहन सरकारी था। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
ये भी पढ़े – छतरपुर: कैड़ी गांव में दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
- chhatarpur-panna-naka-road-accident-bolero-vehicle-collision








