रतलाम पुलिस ने 12 लाख की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को फरियादी पुनमचंद खराड़ी भील निवासी ग्राम सेमलखेड़ा, हाल मुकाम अष्टापक कॉलोनी रतलाम ने घर से सोने के जेवर, मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध सूरज उर्फ सुरेश चारेल निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से विवो, ओप्पो और सैमसंग सहित चार मोबाइल फोन, सोने का हार एवं कान के सोने के लोंग बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक दिलीप रावत, विपुल भावसार, राहुल पाटीदार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम में बड़ा रेल हादसा टला, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग, सैकड़ों यात्रियों की जान बची

 
 
  • ratlam-industrial-area-police-theft-case-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला