
छतरपुर: जिले की ग्राम पंचायत अतरार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों ने पंचायत में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संतोष तिवारी और उनके कुछ करीबी लोगों द्वारा पंचायत क्षेत्र में स्थित पंप हाउस क्रमांक-1 पर कथित रूप से अवैध कब्जा किया जा रहा है और सरकारी जमीन का मनमाने तरीके से उपयोग किया जा रहा है।
आरोप यह भी है कि पंप हाउस से जुड़ी सरकारी पाइपलाइन की खुदाई के दौरान निकले पाइपों को बेच दिया गया और एक मोटर पंप को भी कथित तौर पर निजी उपयोग में ले लिया गया। इन आरोपों के बाद गांव में ग्रामीणों के बीच आक्रोश का माहौल है और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं दिख रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग रोका जा सके।
- chhatarpur-atarar-panchayat-corruption-pump-house-encroachment-









