जबलपुर: संजीवनी नगर हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी आयुष यादव गिरफ्तार

जबलपुर: थाना संजीवनी नगर क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आयुष यादव (25 वर्ष), निवासी सागर कॉलोनी, चौकी धनवंतरी नगर है, जिसे घटना में प्रयुक्त चाकू और गमछे सहित हिरासत में लिया गया है।

घटना 22 मई 2026 की है, जब आरोग्यम अस्पताल के पीछे स्थित एक कमरे में युवक सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान (28 वर्ष) मृत अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही थाना संजीवनी नगर पुलिस, एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की मौत गला घोंटने से हुई थी, जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट में भी हुई।

पुलिस जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि घटना की रात मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह और मृतक शराब के नशे में थे और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतक के हाथ की नस चाकू से काट दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गमछा और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े – जबलपुर में स्वच्छता की अनोखी पहल: 500 मीटर गंदा पैच बनेगा गार्डन, साइकिल रैली से शुरू हुआ अभियान

  • jabalapur-sanjivani-nagar-hatya-kand-24-ghante-mein-khulasa-aayush-yadav-giraftar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना