रायसेन/देवरी में आयुष्मान आरोग्य शिविर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

रायसेन: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत शुक्रवार को उदयपुरा देवरी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान करना रहा।

शिविर में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए और मरीजों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और इलाज शुरू करें, ताकि बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। बीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने टीबी स्क्रीनिंग के साथ-साथ हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त शर्करा और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को गति देने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़े- गैरतगंज में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की, 7 पंचायतों को विधायक निधि से दिए पानी के टैंकर

  • aisen-deori-ayushman-arogya-shivir-narendra-shivaji-patel-tb-patients-food-basket
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना