छतरपुर–महोबा रोड हरवल गार्डन कैंपस गोदाम में भीषण आग, बीड़ी पत्तों से भरी गाड़ी जलकर खाक

छतरपुर (मप्र): छतरपुर–महोबा रोड स्थित हरवल गार्डन कैंपस में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक गोदाम और बीड़ी पत्तों से भरी गाड़ी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसमें वायर से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में बीड़ी पत्ते और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण नियंत्रण मुश्किल बना हुआ है। दूसरी फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी होने के कारण आग लगातार फैल रही है और नुकसान बढ़ने की आशंका है। फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक रूप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट आंकलन नहीं हो सका है।

ये भी पढ़े – छतरपुर की अतरार पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, पंप हाउस और सरकारी पाइपलाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

  • chhatarpur-mahoba-road-harval-garden-godam-aag-bidi-patte
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना