
छतरपुर (मप्र): छतरपुर–महोबा रोड स्थित हरवल गार्डन कैंपस में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक गोदाम और बीड़ी पत्तों से भरी गाड़ी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसमें वायर से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में बीड़ी पत्ते और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण नियंत्रण मुश्किल बना हुआ है। दूसरी फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी होने के कारण आग लगातार फैल रही है और नुकसान बढ़ने की आशंका है। फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक रूप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट आंकलन नहीं हो सका है।
ये भी पढ़े – छतरपुर की अतरार पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, पंप हाउस और सरकारी पाइपलाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
- chhatarpur-mahoba-road-harval-garden-godam-aag-bidi-patte








