बड़वानी की स्नेहा दावदे का भारतीय U-18 महिला हॉकी टीम में चयन, एशियाई चैंपियनशिप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

बड़वानी: जिले की बेटी स्नेहा दावदे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में स्थान प्राप्त किया है। हॉकी इंडिया द्वारा जापान के काकामीगाहारा शहर में 26 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में स्नेहा दावदे का चयन किया गया है, जिससे जिले में खुशी की लहर है।

स्नेहा दावदे मिडफील्डर (सेंटर हाफ) की भूमिका निभाती हैं और अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान बनाई है। कोच मुकेश राठौर के अनुसार, स्नेहा ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय कैंप में शामिल किया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेली गई चार मैचों की सीरीज में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।

स्नेहा दावदे पूर्व में भी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कई बार श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में वे ग्वालियर स्थित राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। भारतीय टीम के साथ स्नेहा दावदे 25 मई को भोपाल से दिल्ली होते हुए जापान के लिए रवाना होंगी, जहां उनका मुकाबला एशिया की शीर्ष टीमों जैसे कोरिया, मलेशिया, चीन और सिंगापुर से होगा। स्नेहा का सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़े – बड़वानी में पेसा मोबिलाइजर्स का प्रदर्शन, सेवा बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • barwani-sneha-dawde-indian-u18-women-hockey-team-asian-championship
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भेरुन्दा में नाव टेंडर को लेकर विवाद: बिना सार्वजनिक सूचना बैठक बुलाने पर उठे सवाल, जांच की मांग

    सीहोर | नफीस खान सीहोर जिले की भेरुन्दा (नसरुल्लागंज)…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण