लवकुशनगर में दोस्त ने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या, पैसों के विवाद में सरेराह खौफनाक वारदात से सनसनी

छतरपुर: जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अटकोंहा तिगैला (राहुनिया तिगैला) के पास उस समय दहशत फैल गई जब 23 वर्षीय युवक की सरेराह धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। रात करीब 9 बजे हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय केके गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि अटकोंहा तिगैला के पास केके गुप्ता का कुछ लोगों से पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर युवक पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया। हमला इतना भीषण था कि अधिक खून बह जाने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े – लवकुशनगर में न्यायालय के पास युवक की गला रेतकर हत्या, पैसों के विवाद में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

  • lovekhushnagar-friend-kills-friend-throat-slit-murder-money-dispute-chhatarpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना