यूपी बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब: प्रस्तावित ‘डिफेंस एंड एयरोस्पेस कॉन्क्लेव-2026’ से निवेश, रोजगार और इंडस्ट्री ग्रोथ को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस सेक्टर का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रस्तावित ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस एंड एयरोस्पेस कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राज्य को देश के सबसे बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

यह कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) के विस्तार, निवेश आकर्षण, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विकास पर केंद्रित रहेगा। इसमें डिफेंस उद्योग, एयरोस्पेस कंपनियों, अनुसंधान संस्थानों, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (DPSUs) और सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़े – अलीगढ़ बनेगा यूपी का नया स्पोर्ट्स पावर हाउस: 57 करोड़ की लागत से तैयार ओलंपिक स्टैंडर्ड इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

कॉन्क्लेव के जरिए यूपी की रक्षा निर्माण क्षमताओं का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें राज्य की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, मजबूत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक भूमि की उपलब्धता, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और बेहतर कानून-व्यवस्था को निवेश के प्रमुख आधार के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी प्रस्तावित है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें “डिफेंस और एयरोस्पेस निवेश के लिए उत्तर प्रदेश क्यों?”, “यूपी एयरोस्पेस एवं रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024”, “रक्षा क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी” और “यूपी डिफेंस कॉरिडोर में डीपीएसयू एवं सरकारी संस्थानों की भूमिका” जैसे विषय शामिल होंगे।

कॉन्क्लेव में भारत सरकार के रक्षा उत्पादन सचिव द्वारा रक्षा क्षेत्र के भविष्य पर विजन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी को डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में अग्रणी राज्य बनाने की रणनीति भी साझा किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में बी2जी और बी2बी इंटरैक्शन भी होंगे, जिससे उद्योग और सरकार के बीच सीधे संवाद का मंच तैयार होगा।

ये भी पढ़े – योगी सरकार में सशक्त हुईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: 3.44 लाख महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, तकनीक और सम्मान से बदली तस्वीर

इस आयोजन में देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों और संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनमें एचएएल, बीईएल, बीईएमएल जैसी रक्षा पीएसयू के साथ टाटा, अडानी, बोइंग, एयरबस और लॉकहीड मार्टिन जैसी वैश्विक कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा डीआरडीओ, एनएएल, बीआईएस और एमएसएमई सेक्टर की कंपनियां जैसे एमकेयू लिमिटेड, पीटीसी इंडस्ट्रीज, आइडियाफोर्ज और स्काईरूट की भागीदारी भी प्रस्तावित है।

कॉन्क्लेव में यूपी की प्रमुख ताकतों को विशेष रूप से हाईलाइट किया जाएगा, जिनमें रणनीतिक लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक भूमि उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन, टेस्टिंग सुविधाएं, सिंगल विंडो सिस्टम, फिस्कल इंसेंटिव और अनुसंधान एवं विकास सहयोग शामिल हैं।

कार्यक्रम से निवेश समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर, कॉरिडोर विस्तार का रोडमैप, परीक्षण एवं प्रमाणन ढांचे का विकास, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और तकनीक आधारित रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण परिणामों की उम्मीद की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को अपनी ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना चुकी है। ऐसे में यह प्रस्तावित कॉन्क्लेव राज्य में रक्षा उत्पादन, विदेशी निवेश और उच्च तकनीकी रोजगार के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में पेपर लीक अफवाह फेल: लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 पूरी तरह पारदर्शी, जांच में सूचना फर्जी निकली; हाईटेक निगरानी से 44 जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

  • up-defense-aerospace-conclave-2026-lucknow-investment-employment-defence-corridor-yogi-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना