लखनऊ में पेपर लीक अफवाह फेल: लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 पूरी तरह पारदर्शी, जांच में सूचना फर्जी निकली; हाईटेक निगरानी से 44 जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए गए पेपर लीक के दावे पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं। लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को लेकर लखनऊ में फैलाई गई पेपर लीक की सूचना की जांच के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट पूरी तरह सीलबंद और सुरक्षित थीं, और किसी भी स्तर पर पेपर लीक की घटना नहीं हुई।

परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रदेश के 44 जिलों में कुल 861 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। इस परीक्षा में 3,66,712 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,01,756 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में 82.29 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो व्यवस्था पर अभ्यर्थियों के भरोसे को दर्शाता है।

परीक्षा शुरू होते ही लखनऊ के ऐशबाग स्थित गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी इंटर कॉलेज को लेकर कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने पेपर लीक की अफवाह फैलाने की कोशिश की। हालांकि, जिला प्रशासन और आयोग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पाया गया कि पेपर और ओएमआर शीट पूरी तरह सुरक्षित थे।

ये भी पढ़े – ‘गो संरक्षण से समृद्धि’ मॉडल का ग्लोबल विस्तार: यूपी की एथिकल डेयरी को यूके, यूएसए समेत 10+ देशों में पहचान, 10 करोड़ का सालाना कारोबार

अधिकारियों के अनुसार, एक कक्ष के कुछ अभ्यर्थी भ्रम की स्थिति में बाहर निकल गए थे, जिसे गलत तरीके से पेपर लीक का रूप देकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद सभी अभ्यर्थी पुनः परीक्षा कक्ष में लौटे और परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। इस बार परीक्षा व्यवस्था में हाईटेक तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया। पूरे प्रदेश में 18,883 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई।

साथ ही 7,683 बायोमैट्रिक ऑपरेटर और 6,297 फ्रिस्किंग गार्ड तैनात किए गए थे। एआई आधारित निगरानी प्रणाली के जरिए अभ्यर्थियों की पहचान और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी सिस्टम की मदद से बुलंदशहर में एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई है और सोशल मीडिया पर फैलाई गई जानकारी पूरी तरह भ्रामक और अफवाह थी। उत्तर प्रदेश में बीते वर्षों में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं। हाईटेक निगरानी, बायोमैट्रिक सत्यापन और एआई आधारित सिस्टम के कारण नकल माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा गया है। लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन इस बात का संकेत है कि प्रदेश में अब भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी व्यवस्था के साथ संपन्न कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़े – भीषण गर्मी में यूपी में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर सीएम योगी सख्त, ऊर्जा विभाग को उत्पादन बढ़ाने, ट्रांसमिशन मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

  • ucknow-lekhpal-exam-2025-paper-leak-fake-news-exposed-upsssc-exam-safe
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना