
खजुराहो/परशुराम रैकवार की रिपोर्ट: आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) द्वारा 27 मई 2026 को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेम्पल्स में “योग महोत्सव 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन की शुरुआत के रूप में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर में योग के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे होगा, जिसमें देशभर से आए योग साधक, छात्र, प्रशासनिक अधिकारी और वेलनेस विशेषज्ञ सामूहिक योग प्रोटोकॉल (CYP) के तहत योगाभ्यास करेंगे। आयोजन स्थल पर आयुष मंत्रालय की ओर से प्रतिभागियों के लिए “आयुष आहार” भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस भव्य आयोजन में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और योग विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में शामिल होकर योग के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
मंत्रालय के अनुसार, “योग महोत्सव 2026” का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और भारत की पारंपरिक योग विद्या को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान खजुराहो में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी खजुराहो की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। सांसद ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि खजुराहो की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान सुरक्षित रह सके।
ये भी पढ़े – खजुराहो के डॉ. शांतनु जैन को मिला राष्ट्रीय स्तर का गोल्ड मेडल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया सम्मानित
- /yoga-mahotsav-2026-khajuraho-western-group-of-temples-ayush-ministry-countdown-international-day-of-yoga










