माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का माल जप्त

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननखेड़ा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग ₹13 लाख आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, चौकी माननखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 407 लोडिंग वाहन (RJ14GQ1141) में अवैध डोडाचूरा भरकर जावरा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फोरलेन मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 150 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवनराम (48 वर्ष) निवासी राजस्थान और सुखाराम (30 वर्ष) निवासी नागौर जिले के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 150 किलो डोडाचूरा और 407 वाहन जब्त किया है। कुल जब्त मश्रूका की कीमत लगभग ₹13 लाख बताई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े – रतलाम में पवन चक्कियों से कॉपर केबल लूट का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार; 30 लाख का माल बरामद

  • Ratlam Manankheda Police NDPS Action 150 Kg Doda Chura Seizure Arrest Rajasthan Smugglers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना