बड़वानी: अवल्दा पुनर्वास स्थल में पेयजल संकट गहराया, नर्मदा पाइपलाइन टूटने से 150 परिवार परेशान; ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग

बड़वानी: ग्राम पंचायत अवल्दा के पुनर्वास स्थल पर पिछले एक सप्ताह से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। नर्मदा जल आपूर्ति की पाइपलाइन जगह-जगह से टूट जाने के कारण बसाहट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सरपंच धर्मेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग की।

सरपंच ने बताया कि पुनर्वास स्थल पर खोदे गए चार ट्यूबवेलों में से कोई भी पूरी तरह कार्यशील नहीं है। दो ट्यूबवेलों का जलस्तर नीचे चला गया है, एक से मोटर पंप के पाइप निकाल लिए गए हैं, जबकि चौथे ट्यूबवेल में लगातार मोटर जलने की समस्या आ रही है। ऐसे में लगभग 150 परिवारों को कुएं, खेत और नदी से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बसाहट स्थल अभी तक ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद पंचायत अस्थायी रूप से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करा रही है, जो पर्याप्त नहीं है। ग्रामीण लूली बाई ने बताया कि उन्हें रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे भारी कठिनाई हो रही है। साथ ही पशुओं के लिए भी पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है क्योंकि पुनर्वास स्थल पर पशुओं के लिए होद (पानी टंकी/ट्रफ) की कोई व्यवस्था नहीं है।

ग्रामीणों ने एनवीडीए विभाग से नर्मदा पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत, सभी ट्यूबवेलों को चालू करने और पशुओं के लिए होद निर्माण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े – बड़वानी: काली पट्टी बांधकर काम कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

 
  • Barwani Avalda Rehabilitation Drinking Water Crisis Narmada Pipeline Broken Villagers Protest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना